पटना हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि प्रशासन जमीन का कब्जा दिलाने के नाम पर किसी का मकान नहीं तोड़ सकता। कोर्ट ने नवादा में मकान तोड़े जाने के मामले में बिहार सरकार को पीड़ित को मुआवजा देने का निर्देश दिया है। पटना हाई कोर्ट ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि जमीन का कब्जा दिलाने का आदेश प्रशासन को किसी का मकान तोड़ने का अधिकार नहीं देता।