क्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की राजनीतिक ताकत को बड़ा झटका लग सकता है? 3 नवंबर 2026 को होने वाले अमेरिकी मिडटर्म चुनावों पर पूरी दुनिया की नजर है। इन चुनावों में अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधि सभा (House of Representatives) की सभी 435 सीटों और सीनेट की नियमित 33 सीटों के साथ दो विशेष चुनावों पर भी मतदान होगा। फिलहाल रिपब्लिकन पार्टी के पास कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत है.