Varanasi News: वाराणसी के सुतबलपुर (चांदमारी) में गुरुवार शाम 35 वर्षीय मजदूर राजेश कुमार पटेल ने पत्नी से विवाद के बाद शराब में सल्फास मिलाकर पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शिवपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं।, Varanasi Hindi News - Hindustan.