Agra News: रेलवे के सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत शुक्रवार को आगरा कैंट स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। स्टेशन निदेशक संतोष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में सांस्कृतिक टीम ने यात्रियों और आमजन को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों से अवगत कराया। प्रस्तुति के माध्यम से ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिकता और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देते हुए भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में हर नागरिक की भूमिका पर जोर दिया गया।, Agra Hindi News.