नोएडा (संवाद)। एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स नोएडा-गौतमबुद्ध नगर 31 अक्तूबर और एक नवंबर को सेक्टर-27 स्थित होटल में दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन आयोजित करेगी। इसमें नोएडा, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 150 से 200 बाल रोग विशेषज्ञ शामिल होंगे। सम्मेलन का विषय 'पीडियाट्रिक्स रीइमैजिन्ड: एआई, जीनोमिक्स, कॉन्टेक्स्ट एंड कंपैशन' रखा गया है। इसमें बाल चिकित्सा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और आनुवंशिकी की भूमिका पर चर्चा होगी। चाइल्ड पीजीआई के.