रूस के कोस्त्रोमा शहर में आयोजित होने वाले 35वें वर्षगांठ समारोह में सीमा राठौड़ भारतीय कलाकार दल के साथ 'रजवाड़ी घूमर' की प्रस्तुति देंगी. जोधपुर: राजस्थान की लोक संस्कृति की खुशबू अब रूस तक पहुंचेगी. जोधपुर की बेटी सीमा राठौड़ रूसी नेशनल बैले ‘कोस्त्रोमा’ के 35वें वर्षगांठ समारोह में राजस्थानी लोकनृत्य रजवाड़ी घूमर की प्रस्तुति देंगी. केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी ने उन्हें चार सदस्यीय भारतीय कलाकार दल में नामित किया है.