भारत का अपना नेविगेशन सिस्टम NavIC अब और मजबूत होने जा रहा है! ISRO आज GSLV-F18 रॉकेट के जरिए दूसरी पीढ़ी के नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस सैटेलाइट में L1 सिग्नल की सुविधा जुड़ने से NavIC की उपयोगिता और अनुकूलता बढ़ेगी। इससे स्मार्टवॉच समेत कई डिवाइस में NavIC का इस्तेमाल आसान होगा। भारत की अंतरिक्ष और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में यह एक अहम कदम है।