Bhagalpur News: खरीक प्रखंड के राजकीय डिग्री महाविद्यालय में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता और खेलकूद से जुड़ी समस्याएं उठाईं। हिन्दी प्राध्यापक डॉ. चैतन्य प्रकाश ने बताया कि शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान की पहल करना है। यह शिविर हर महीने के चौथे मंगलवार को आयोजित होता है।, Bhagalpur Hindi News - Hindustan.