उज्जैन नगर निगम ने फलादिया मस्जिद के सदर को दस्तावेजों के साथ सुनवाई के लिए जारी किया नोटिस. व्यापारियों का सवाल नुकसान हुआ तो कहां जाएंगे. राहुल सिंह राठौड़ की रिपोर्ट. उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारी के तहत शहर में सड़क चौड़ीकरण और एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण कार्य चल रहे हैं. शहर के अंदर मास्टर प्लान के तहत लगभग 500 किलोमीटर की सड़क बनाने और उनके चौड़ीकरण करने की योजना है.