जैसलमेर। सरहदी जिले में गुरुवार को करवा चौथ पर सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ निर्जल व्रत रखा। पारंपरिक परिधानों और आभूषणों से सजी महिलाओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और करवा चौथ की कथा सुनी। शाम को चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य दिया और पति की पूजा के बाद व्रत खोला।