जनसंख्या गणना में लगाए जाएंगे 10,467 प्रगणक एवं सुपरवाइजर, चार जनवरी तक चलेगा घर-घर गणना कार्य. कानपुर: जनपद में आगामी 16 से 30 नवंबर 2026 तक आमजन स्वगणना के माध्यम से अपनी एवं परिवार के सदस्यों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे. इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का काम करेंगे.