AajTak. आज मॉक पार्लियामेंट के दो अलग-अलग कार्यक्रम दिल्ली में होंगे. पहला कार्यक्रम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर आयोजित होगा, जिसमें विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे. दिल्ली पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बाद कांग्रेस 30 अक्टूबर को प्रस्तावित इंडिया गठबंधन की मॉक संसद के आयोजन के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास को विकल्प के तौर पर देख रही है.