रायपुर में साधु बाबा बनकर ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.इनमें से दो आरोपी नाबालिग हैं. रायपुर : रायपुर कमिश्नरेट के गंज थाना पुलिस ने गुरुवार को ठगी के मामले में एक नाबालिग सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों ने साधु बाबा बनकर पूजा पाठ के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी की थी.