रेलवे ने दीपावली और छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए प्रयागराज छिवकी से गुजरने वाली कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इन ट्रेनों के मार्ग, गंतव्य और समय में भी संशोधन किया गया है, जिससे बिहार और गुजरात जाने वाले यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी।