लखनऊ। अंतर विश्वविद्यालयीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में दम दिखाने की तैयारी कर रहे लखनऊ विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए मैदान तक नसीब नहीं हो रहा है। शिवाजी पार्क का मैदान गड्ढों से भरा है। फुटबॉल पोल टूटे हैं और अभ्यास के लिए मिली दो गेंदें भी खराब हैं। ऐसे में अभ्यास के लिए पहुंच रहे खिलाड़ी जॉगिंग कर लौट जा रहे हैं। ऐसे में 14 से 21 नवंबर तक कानपुर.