कांग्रेस ने अंकिता भंडारी मामले पर सरकार पर बड़ा हमला बोला, ज्योति और सुजाता पॉल ने उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल. देहरादून: उत्तराखंड की सियासत में एक बार फिर से अंकिता भंडारी हत्याकांड की मामला गरमाने लगा है. इसी कड़ी में आज महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष सुजाता पॉल ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उर्मिला सनावर मामले में सवाल उठाया.