पानीपत। नेशनल ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ियों ने पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। ये प्रतियोगिता 24 और 25 अक्टूबर को हरिद्वार में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में गौरव ने स्वर्ण, गौरव सहरावत ने कांस्य और लविश ने अंडर-15 वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की इस सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। तीनों खिलाड़ी समालखा स्थित ईगल स्पोर्ट्स एकेडमी.