CCTV and fire safety arrangements will be mandatory for any location to be designated as a board examination center. यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण में सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के मानक अहम होंगे। विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे, प्रश्नपत्र रखने के लिए सुरक्षित स्ट्रॉन्ग रूम, डबल लॉक व्यवस्था, विद्यालय भवन के ऊपर से हाईटेंशन लाइन के न गुजरने और अग्निशमन उपकरण होने जरूरी हैं।