Dhanbad News: धनबाद के बरोरा बस्ती निवासी 55 वर्षीय पूना महतो की हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह चार महीने पहले अपने बेटे के साथ मजदूरी करने हैदराबाद गए थे। परिजनों के अनुसार, काम से लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौत का कारण ब्रेन हेमरेज बताया गया। सांसद ढुलू महतो और विधायक शत्रुघ्न महतो ने शव घर लाने की व्यवस्था कराई।, Dhanbad.