अंडर-19 इंडियन राउंड में भागलपुर की तीरंदाजों ने तीनों पदक जीते. रिकर्व, कंपाउंड में भी गया की खिलाड़ियों ने बाजी मारी. राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन. विद्यालय स्तरीय तीरंदाजी चयन प्रतियोगिता में गया जी की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों और स्पर्धाओं में कई पदक अपने नाम किये. रिकर्व, इंडियन राउंड और कंपाउंड स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.