Meerut fake submersible pump racket busted supplying duplicate Crompton and Gold Medal products. Latest Updates. नामी कंपनियों के नाम पर नकली सबमर्सिबल पंप बाजार में खपाने के मामले में रेलवे रोड पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम बागपत रोड से जैन नगर तिराहे की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान यूपी-32 नंबर की वेगनआर कार से 33 नकली सबमर्सिबल पंप बरामद किए गए।