Gurgaon News: गुरुग्राम में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने गुरुवार को खेतियावास, पहाड़ी और नरहेड़ा गांवों में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान चलाया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मकानों की डीपीसी, चारदीवारी, सड़क और एक प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय बुलडोजर से हटाया गया। अभियान का कोई विरोध नहीं हुआ। विभाग ने लोगों से अवैध कॉलोनियों में प्लॉट नहीं खरीदने की अपील की।, Gurgaon Hindi News - Hindustan.