Bharatpur News: करवाचौथ का त्योहार कई महिलाओं के लिए खुशियों और परिवार के साथ का प्रतीक होता है। लेकिन कुछ महिलाओं के लिए यह दिन पुरानी यादों और अपनों से मिलने की उम्मीद लेकर आता है। राजस्थान के भरतपुर स्थित ‘अपना घर आश्रम’ में इस बार करवाचौथ पर कुछ ऐसा ही भावुक नजारा देखने को मिलेगा। यहां रहने वाली 212 महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखेंगी।