जयपुर: प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के तहत शनिवार, 24 अक्टूबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा. प्रदेश के 16 जिलों की 3314 ग्राम पंचायतों में चुनावी मुकाबला होगा. इस चरण में 28682 वार्ड पंच पदों के लिए भी मतदान कराया जाएगा. करीब 85 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर गांवों की सरकार चुनेंगे.