मध्य प्रदेश के देवास जिले में कथित जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत के मामले में कांग्रेस नेता के बेटे अमन कासलीवाल को गिरफ्तार किया गया है। उन पर मुख्य आरोपी अजय राठौर को केमिकल सप्लाई करने का आरोप है। परिवार का दावा है कि फर्म ने सही इनवॉइस के साथ पेंट थिनर सप्लाई किया था। मामले में आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया।, India News in.