उज्जैन के प्रसिद्ध खड़े हनुमान मंदिर के पास अचानक कुछ लंगूर पहुंच गए हैं. मंदिर की प्रतिमा को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बीच यहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है. पिछले चार दिनों में करीब 8 हजार से ज्यादा लोग दर्शन के लिए पहुंचे हैं. मंदिर के आसपास पुलिस बल तैनात है और बैरिकेडिंग की गई है.