चास नगर निगम ने छठ महापर्व के लिए घाटों की सफाई और व्यवस्था शुरू की. उपमहापौर ने व्रतियों की सुविधा को प्राथमिकता देने का दिया निर्देश. छठ महापर्व को लेकर चास नगर निगम ने शहर के विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई और अन्य जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं. निगम के सफाईकर्मी घाटों की सफाई में जुटे हैं.