प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘सेवा तीर्थ‘ में ‘सक्रिय शासन‘ को बढ़ावा देने और कार्यों का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए आईसीटी–आधारित, मल्टी-मॉडल प्लेटफॉर्म ‘प्रगति‘ (PRAGATI) की 54वीं बैठक की अध्यक्षता की। यह प्लेटफॉर्म परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं को दूर करने और उनका बेहतर वितरण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को एक साथ लाता है।