लोड हो रहा हैलोड हो रहा हैबिहार विधानपरिषद चुनाव में चार शिक्षक निर्वाचन सीट से एक भी मौजूदा एमएलसी अपनी सीट नहीं बचा पाया. वहीं चार स्नातक निर्वाचन सीट में से तीन सीट के नतीजे आ गए हैं. दरभंगा स्नातक सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सर्वेश कुमार बढ़त बनाए हुए हैं. दरभंगा स्नातक सीट पर प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती में कोई नतीजा नहीं निकला है.