मेरठ में खेल कारोबारी आशुतोष भल्ला के घर करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड नौकर जितेंद्र सोम निकला। उसने 'दृश्यम 3' फिल्म देखकर चोरी की योजना बनाई और चाय में नींद की गोलियां मिलाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब चोरी हुए आभूषण और नकदी बरामद करने के लिए जितेंद्र की महिला मित्र की तलाश कर रही है, जबकि आरोपी लगातार बयान बदल रहे हैं।