Nagpur MLC Election Result: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में सबसे बड़ा उलटफेर नागपुर में सामने आया है। इस सीट पर कांग्रेस ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। बुधवार को देर रात साफ हुई तस्वीर में कांग्रेस के कैंडिडेट अभिजीत वंजारी 'जांइट किलर' साबित हुए। महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार होते हुए भी उन्होंने नागपुर ग्रेजुएट सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा।