अयोध्या। मोबाइल और डिजिटल मनोरंजन के दौर में अयोध्या-फैजाबाद पुस्तक मेले में बृहस्पतिवार को बच्चों को पारंपरिक बाइस्कोप के जरिये पुराने समय की झलक देखने को मिली। सुबह आयोजित बाइस्कोप कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के सैकड़ों बच्चे अपने दादा-दादी और नाना-नानी के साथ पहुंचे।बाइस्कोप के दृश्य देखकर बुजुर्गों को अपने बचपन के दिन याद आ गए, वहीं बच्चों ने भी मनोरंजन के इस पारंपरिक माध्यम के बारे में जाना।