Varanasi News: वाराणसी के वसंत कन्या महाविद्यालय में स्पिक मैके ने ओडिशा के प्राचीन गोटिपुआ नृत्य का आयोजन किया। गुरु मंगुनीदास के दल के प्रमुख बटकृष्ण दास ने छात्राओं को नृत्य की वैष्णव परंपरा और सखीभाव के दार्शनिक आधार से परिचित कराया। बाल कलाकारों ने पंचदेव वंदना, ओड़िया भजन और पौराणिक प्रसंगों पर प्रस्तुतियां दीं। बंध नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा।, Varanasi Hindi News - Hindustan.