Varanasi News: वाराणसी के रमसीपुर गांव का एक परिवार मंगलवार भोर में थार से दिल्ली जा रहा था। बदायूं के पास तेज रफ्तार वाहन अचानक सामने आई नीलगाय से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 48 वर्षीय कुसुम मिश्रा और कार चला रहे उनके 28 वर्षीय बेटे शिवम की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हुए। बुधवार को दोनों का हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।, Varanasi.