शिक्षा विभाग ने लापरवाह शिक्षकों पर शिकंजा कसा है। जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता के औचक निरीक्षण के बाद नवाडीह स्कूल के प्रधानपाठक समेत पांच शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शिक्षकों पर अनुपस्थित रहने और डेली डायरी का संधारण नहीं करने सहित अन्य लापरवाही के आरोप हैं।