Varanasi News: वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन की मतगणना में पांचवें राउंड के बाद सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा भाजपा के केदारनाथ सिंह से 9,491 मतों से आगे थे। भाजपा की आपत्ति के बाद शाम 4:30 बजे गणना रोक दी गई। एजेंटों को लेकर विवाद के बीच भाजपा नेताओं और पुलिस में हल्की झड़प हुई तथा भाजपाइयों ने धरना दिया। रात में मतगणना दोबारा शुरू हुई, जबकि परिणाम गुरुवार सुबह आने की संभावना जताई.