अंग्रेजी शासनकाल में पश्चिमी भारत तक माल की ढुलाई और रेल संपर्क का प्रमुख केंद्र रहा अछनेरा जंक्शन अब आधुनिक सुविधाओं. करीब 150 साल पुराने इस ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 22.50 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जा रहा है। खास बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्र के इस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट युक्त फुट ओवरब्रिज तैयार किया गया है।