फतेहपुर सीकरी। काैरई के अटल आवासीय विद्यालय में बुधवार को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।कबड्डी प्रतियोगिता में यमुना हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। कप्तान लोकेंद्र के नेतृत्व में टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। वहीं, कप्तान कुनाल के नेतृत्व में गंगा हाउस की टीम उपविजेता रही। रस्साकशी.