फर्जी पासपोर्ट पर नेपाली नागरिक घूम आया दुबई, एयरपोर्ट पर पकड़ा गया. अमौसी एयरपोर्ट पर बुधवार दोपहर इमीग्रेशन जांच में फर्जी भारतीय पासपोर्ट से यात्रा कर लौटे नेपाली नागरिक को पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान दिनेश खड़का के रूप में हुई है। सरोजनीनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन के अधिकारी नागेंदर कुमार सिंह के मुताबिक, दोपहर करीब 1:30 बजे दुबई से आए यात्री ने अपना.