पिनाहट। थाना क्षेत्र के गांव बीच का पुरा के पास बुधवार दोपहर ई-रिक्शा के सामने अचानक गाय आ जाने से ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। गांव करकोली निवासी यशपाल (40) ई-रिक्शा से पिनाहट गांव जा रहे थे। रास्ते में बीचकापुरा गांव के पास अचानक ई-रिक्शा के सामने गाय आ गई। चालक यशपाल, वंशवती (55) और रामा देवी (32), निवासी करकोली, घायल हो गईं। एसीपी.