अर्नब तूफान के असर से बुधवार को राजधानी के मौसम में बदलाव नजर आया। सुबह बादलों की आवाजाही के बाद दोपहर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। महानगर, हजरतगंज और गोमतीनगर में थोड़ी देर के लिए हल्की बूंदें पड़ीं। मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार से बारिश में तीव्रता आएगी और तीन दिन लखनऊ में मध्यम वर्षा के संकेत हैं। इस दौरान तेज हवाओं से मौसम ठंडा होने के आसार हैं।क्षेत्रीय मौसम.