गुरुग्राम-पटौदी रोड पर हरसरू बाईपास से वजीरपुर होते हुए झज्जर तक 6-लेन सड़क और फरुखनगर बाईपास का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसे बजट में शामिल किया है। इससे लोगों को जाम, दुर्घटनाओं से राहत मिलेगी, नए सेक्टर विकसित होंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। लंबे समय से खराब सड़क के चौड़ीकरण की मांग पूरी होने से क्षेत्र का विकास होगा और जमीन के दाम भी बढ़ेंगे।