Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित चर्च रोड की एक फास्ट फूड दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने बुधवार को तीन किशोरों को पकड़ा। दुकान से किचन के महंगे सामान और अन्य वस्तुएं चोरी हुई थीं। दुकानदार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार, किशोरों ने पूछताछ में घटना में संलिप्तता स्वीकार की और उनकी निशानदेही पर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया।