Moradabad News: विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन निकाला। रामलीला ग्राउंड से शुरू हुआ संचलन प्रमुख मार्गों और मेन मार्केट से गुजरकर वहीं समाप्त हुआ। विभाग कार्यवाह विपिन कुमार ने संघ के उद्देश्यों, राष्ट्रहित और पंच परिवर्तन की जानकारी दी। उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।, Moradabad Hindi News - Hindustan.