Moradabad News: लखनऊ से आई मेडिकल टीम ने बुधवार को डिलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम में राष्ट्रीय कार्यक्रमों से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। दौरे का मुख्य उद्देश्य ग्राम सिहाली खद्दर में वर्षों से बंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को दोबारा शुरू कराने की दिशा में प्रयास करना था। केंद्र खुलने से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी.