राजस्थान के बीकानेर में सोलर कंपनियों और खेजड़ी के अवैध कारोबारियों से 200 करोड़ से अधिक की अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इसमें आईपीएस, आईएएस सहित कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सिंडिकेट बनाकर वसूली करते थे, जिसकी उच्चस्तरीय जांच चल रही है। राजस्थान के बीकानेर क्षेत्र में सोलर कंपनियों और राज्य वृक्ष खेजड़ी की लकड़ियों के अवैध कारोबारियों से आईपीएस और आइपीएस अधिकारियों की मिलीभगत का मामला सामने आया है।