Moradabad News: मुरादाबाद की राजेंद्रा एकेडमी में ब्रास सिटी सहोदय के अंतर्गत अंडर-19 बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें महानगर के 14 विद्यालयों ने हिस्सा लिया। सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल, अगवानपुर ने पहला स्थान हासिल कर खिताब जीता। एसबीएस पब्लिक स्कूल, बिलारी दूसरे और मेजबान राजेंद्रा एकेडमी तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्या सरिता रानी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।, Moradabad Hindi News - Hindustan.