Kanpur News: कानपुर के एचबीटीयू में 1 नवंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर आयोजित होगा। न्यायाधीश अनमोल पाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्कूल ऑन व्हील्स और सिग्नल प्रोजेक्ट पर चर्चा की गई। इनके तहत ट्रैफिक सिग्नल, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर रहने वाले 6 से 14 वर्ष के बच्चों को चिह्नित कर ब्रिज और कैप्सूल कोर्स के जरिए औपचारिक शिक्षा से जोड़ा जाएगा।, Kanpur Hindi News.