Bagpat News: गाजियाबाद के लोनी में रियासत हत्याकांड के आरोपी सारिम ने कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इस मामले में रियासत की पत्नी साईन अभी फरार है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।, Bagpat Hindi News - Hindustan.