छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय सीएसजेएमयू कानपुर में 30 अक्टूबर से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय 'वेलनेस कॉन-2026' का आयोजन होगा, जिसमें भारत सहित आठ देशों के विशेषज्ञ समग्र स्वास्थ्य और खुशहाली पर मंथन करेंगे। इस सम्मेलन में 11 पद्म पुरस्कार विजेता भी शामिल होंगे और शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक सहित स्वास्थ्य के आठ आयामों पर चर्चा की जाएगी।